Trending
Wednesday, 2025 February 12
इतना मजबूत कभी नहीं रहा भारत -- ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने कहा है
Update / 2023/03/10

इतना मजबूत कभी नहीं रहा भारत

भारत देश सदा से ही सहिष्णुता व विनम्रता के साथ शक्ति का प्रतिक रहा है लेकिन पिछले लगभग 800 सालो से भारत की पावन धरती पर बहुत से आक्रमण कारी आये और उन्होंने सोने की चिड़िया कहलाने वाले भारत को लूट किया। भारत के मान सम्मान पर आक्रमण किये और हर प्रकार से इस देश को कमज़ोर किया। 1947 में भारत को ब्रिटिश सरकार से आज़ादी मिली फिर भी कमज़ोर राजनीती की भेट चढ़ा यह देश दुनिया में कमज़ोर बन रहा था। लेकिन 2014 के बाद भारत की स्तिथि में सुधार आया है और इस कदर सुधार आया की दुनिया ने भारत की ताकत का लोहा माना है। फिरसे दुनिया को यह याद दिलाया गया की यह वही देश है जहा सम्राट अशोक, पृथ्वीराज चौहान, गुरु गोविन्द सिंह, महाराणा प्रताप और वीर छत्रपति शिवाजी महाराज का देश है। 

narendra modi

राजनीती के महान गुरु आचार्य चाणक्य की धरती पर फिरसे राजनीती का लोहा मनवाने कोई आया है यह बात किसी भारतीय ने नहीं बल्कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री रह चुके टोनी ब्लेयर ने कहा है। पढ़े क्या कहा उन्होनें - 


ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने कहा की अभी भारत शक्तिशाली स्तिथि में है और ऐसी स्तिथि में पहले कभी नहीं था भारत देश। आज के वक़्त की स्तिथि बहुत मजबूत है और पहले से ज्यादा ताकतवर है। जी - 20 देशों में भी जो अहमियत इस समय है, वैसी कभी नहीं हुईं। विदेशी ताकतों के पास अब भारत को साथ लेकर चलने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

tony blair

विदेश निति पर भी टोनी ब्लेयर ने कहा की भारत की विदेश निति पहले से ज्यादा सुलझी हुयी है। दुनिया के अहम् मुद्दों पर अपनी राय रखने पर भी भारत की बेबाकी साफ़ नज़र आ रही है। भारत युएन का स्थायी सदस्य नहीं है अब इन बातो का कोई मतलब नहीं रहा। इकॉनमी और सुरक्षा के मामलो में भी भारत कई देशो से तेजी से आगे निकल गया है। टोनी ने विदेशमंत्री एस जयशंकर की भी तारीफ़ की है। कई देश इस दुविधा में थे की उन्हें अमेरिका और चीन दोनों में से किसी एक को ही चुनना होगा लेकिन अब उनके पास तीसरे विकल्प के रूप में भारत है।

अंत में मजाकिया लहजे में कहा की पहले तो भारत की क्रिकेट टीम को दुनिया को मजे चखाती थी, लेकिन अब एक राष्ट्र के तौर पर भी वो अच्छे - अच्छो पर भारी पड़ रहे है।


Tranding


VipulJani

contact@vipuljani.com

© 2024 Vipul Jani. All Rights Reserved.