Chandra Grahan 2023: बुद्ध पुर्णिमा के दिन होगा साल का पहला चन्द्र ग्रहण होगा, इन लोगो को देगा भयंकर परिणाम
Chandra Grahan 2023 in India: वर्ष 2023 का पहला चन्द्र ग्रहण 5 मई, शुक्रवार को लगेगा। इस बार का चन्द्र ग्रहण एक दुर्लभ घटना होगी क्योंकि यह चन्द्र ग्रहण पूरे 139 वर्षो के बाद बुद्ध पुर्णिमा की दिन लगने जा रहा है। लेकिन इस बार चन्द्र ग्रहण को अशुभ परिणाम देने वाला बताया जा रहा है। धर्म की दृष्टि से देखे तो इस ग्रहण को अशुभ माना गया है। यह एक उपच्छाया चन्द्र ग्रहण होगा। जो भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। लेकिन यह चंद्र ग्रहण यूरोप, मध्य एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अटलांटिक, हिंद महासागर और अंटार्कटिका जैसी जगहों पर दिखाई देगा। भारतीय समयानुसार,
जब सूर्य और चंद्रमा के बीच मे पृथ्वी आ जाती है उस स्थिति को चन्द्र ग्रहण कहते है। इस बार चन्द्र ग्रहण तुला राशि पर लगने वाला है। इस वर्ष मे कुल 2 चन्द्र ग्रहण लगने वाले है। पहला 5 मई को और दूसरा 28 अक्टूबर को लगेगा। साथ ही सूर्य ग्रहण भी 2 लगने वाले है जिनमे से एक सूर्य ग्रहण तो 20 अप्रैल को लग चुका है और दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा।
चन्द्र ग्रहण कब है?
चन्द्र ग्रहण 5 मई 2023 को रात 8 बजकर 44 मिनट से लेकर मध्य रात्रि करीब 1 बजकर 02 मिनट तक रहेगा।
चंद्र ग्रहण के दिन कुछ विशेष उपाय और सावधानियों का पालन करना जरूरी होता है। इसलिए, निम्नलिखित बिंदुओं का ध्यान रखना चाहिए:
- चंद्र ग्रहण के दिन अशुभ कार्यों को नहीं करना चाहिए।
- चंद्र ग्रहण के समय भोजन करने से बचना चाहिए। यदि खाने की जरूरत है, तो उल्टे हाथ से खाना चाहिए।
- चंद्र ग्रहण के दिन बच्चों को नहीं छूना चाहिए। इससे उनमें बीमारी का खतरा बढ़ सकता है।
- चंद्र ग्रहण के दिन नए काम शुरू नहीं करना चाहिए।
- चंद्र ग्रहण के दिन अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए।
- चंद्र ग्रहण के दिन मंत्र जपना चाहिए। इससे मन को शांति मिलती है और बुरे प्रभावों से बचा जा सकता है।
चंद्र ग्रहण के दिन अपनी ध्यान केंद्रित रखना चाहिए। नकारात्मक विचारों से दूर रहना चाहिए और सकारात्मक विचारों को अपनाना चाहिए।